सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के फ़ाइटर जेट ने गुरुवार को यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर ऐसी स्थिति में 28 हवाई हमले किए जब इससे पहले सऊदी अरब ने दावा किया था कि उसने अपनी फ़ोर्सेज़ को स्वीडन में यमन शांति वार्ता के मद्देनज़र हमला रोकने का हुक्म दिया था।
यमन के अरबी भाषी अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, यमनी सैन्य जनरल यहया सारी ने कहाः "स्वीडन में यमन शांति वार्ता के पहले ही दिन इस देश के ख़िलाफ़ घटक फ़ोर्सेज़ और उसके किराए के सैनिको के हमलों का जारी रहना यह दर्शाता है कि हमलावरों को शांति क़ायम करने और दूसरे चरण की बातचीत की पृष्ठिभूमि तय्यार करने में कोई रूचि नहीं है।"
जनरल यहया सारी ने कहा कि सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों में 3 महिलाएं हताहत हुयीं और बहुत से घर तबाह हुए।